“एक पेड़ माँ के नाम”

दिनांक: 1 जून

कृपया नालंदा स्कूल से पौधा प्राप्त करें और अपनी सोसायटी में लगाएँ। देखभाल के दौरान वर्ष भर में उसके 5 फ़ोटो नीचे दिए लिंक पर साझा करें:

समाज की ओर से 10 श्रेष्ठ सदस्यों को अगली महेश नवमी पर पुरस्कृत किया जाएगा।

महेशनवमी उपलक्ष शोभायात्रा संपन्न

थाना में महेशनवमी उपलक्ष शोभायात्रा संपन्न

प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी ठाणे में माहेश्वरी समाज द्वारा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
थाना अध्यक्ष CA कमलेश साबू , सचिव विनोद जाखोटिया प्रदेशाध्यक्ष आद मधुसूदनजी गांधी, उपाध्यक्ष श्री दिनेश सोमानी , , पूर्व अध्यक्ष और महासभा सदस्य आद राजूजी तापड़िया के नेतृत्व में निकली इस शोभा यात्रा में पूर्व अध्यक्ष श्री सुनील जाजू , पूर्व अध्यक्ष श्री डॉ संतोष राठी सहित थाना मंडल के कई गणमान्य सदस्यगण उपस्थित थे ।
कोपरी के दौलत नगर – शिव मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में 5 घोड़ागाड़ी (रथ), 150 मोटरसाइकिल और 250 पैदल पुरुष एवं महिलाएं उत्साह पूर्ण माहौल में शामिल हुवे ।
शोभायात्रा के दौरान जगह जगह स्थानीय राजनीतिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत ने सभी का दिल जीत लिया।
अंत में आरती एवं महाप्रसाद से शोभायात्रा का समापन हुआ।

 

थाना माहेश्वरी मंडल द्वारा महेश नवमी 2025 का भव्य आयोजन

थाना माहेश्वरी मंडल द्वारा महेश नवमी 2025 का पर्व दिनांक 1 जून से 4 जून तक तीन विशेष चरणों में श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक एकता के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। यह आयोजन समाज में भक्ति, सेवा, संस्कृति और पारिवारिक सौहार्द को समर्पित रहेगा।

पहला चरण – भव्य शोभायात्रा (1 जून)

दिनांक 1 जून को लाल मैदान (कोपरी) से नालंदा स्कूल (हरिओम नगर) तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बाइक-स्कूटी रैली, शिव परिवार की झांकी, नासिक ढोल तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रमुख आकर्षण होंगे। समापन के पश्चात सभी प्रतिभागियों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई है।

दूसरा चरण – “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान (1 से 10 जून)

1 जून से 10 जून तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत 200 पौधों का वितरण एवं रोपण किया जाएगा। प्रतिभागी अपनी माताजी (या उनकी स्मृति में) के सम्मान में पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेंगे। चयनित 10 प्रतिभागियों को महेश नवमी 2026 में विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

तीसरा चरण – महेश नवमी उत्सव (4 जून)

11 जोड़ों द्वारा शिव अभिषेक
— माहेश्वरी समाज की श्रद्धा और समर्पण का दिव्य प्रतीक —

समस्त माहेश्वरी समाज से विशेष आग्रह —
आइए, भगवान महेश के चरणों में यजमान बनकर अपने परिवार के लिए पुण्य, सुख और शिव कृपा प्राप्त करें।

तिथि: 4 जून (बुधवार)
समय: प्रातः 7:00 बजे
स्थान: मंडल भवन

यह एक पावन अवसर है – महेश नवमी पर भगवान महेश को सामूहिक भाव से समर्पण का।

महारूद्र अभिषेक पूजा
आप सभी से निवेदन है कि कृपया समय पर उपस्थित होकर पूजा का लाभ लेवें।
पूजा का विवरण इस प्रकार है
1 दूध अभिषेक दीर्धायु व पुत्र प्राप्ति
2 गन्ना रस अभिषेक लक्ष्मी प्राप्ति व रोग मुक्त
3 मौसमी रस अभिषेक पितृ दोष निवारण
4 नारियल पानी अभिषेक सुख वह संतोष प्राप्ति

5 विशेष निवेदन÷कृपया व्यस्था को सुचारू बनाने के लिए पूजा करने के लिए अपनी सीट पहले बुक करे

मंडल अध्यक्ष सीए कमलेश साबू, सचिव सीए विनोद जाखोटिया एवं मुख्य संयोजक श्री संदीप बियाणी ने समाज के समस्त बंधुओं से इस पावन अवसर पर सहभागी बनकर इस महापर्व को अविस्मरणीय बनाने का विनम्र आह्वान किया है।

आज ही यजमान हेतु संपर्क करें:
महावीर बाहेती ~ 7506061150
आदित्य कोठारी ~ 9987875466
बबिता जाखोटिया ~ 9320910947
विजेता झंवर ~ 7020333958

मुख्य संयोजक – संदीप बियाणी

थाना माहेश्वरी मंडल
अध्यक्ष: सीए कमलेश साबू
सचिव: सीए विनोद जाखोटिया

नवदम्पत्तियों को हार्दिक बधाई एवं उनके वैवाहिक जीवन के लिए अनेक शुभकामनाएँ।

श्री नारायण झंवर एवं श्रीमती मधु झंवर के निवास पर चि. शुभम एवं सौ. राधिका को मानपत्र प्रदान किया ।

नवदम्पत्तियों को हार्दिक बधाई एवं उनके वैवाहिक जीवन के लिए अनेक शुभकामनाएँ।

श्री गोपाल झंवर एवं श्रीमती ममता झंवर के निवास पर चि. अर्पित एवं सौ. प्राची को मानपत्र प्रदान किया ।

नवदम्पत्तियों को हार्दिक बधाई एवं उनके वैवाहिक जीवन के लिए अनेक शुभकामनाएँ।

श्री शिवशंकर मूंधड़ा एवं श्रीमती कविता मूंधड़ा के निवास पर चि. मीत एवं सौ. मुस्कान को मानपत्र प्रदान किया ।

रक्तदान शिविर

"हमने रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त इकट्ठा किया है, आपका रक्तदान वीर जवानों और जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा।" आपका योगदान अमूल्य है| थाना माहेश्वरी मंडल की तरफ़ से सभी रक्तदाताओं का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार! हम आभार प्रकट करते है श्री महेश हरिगोपाल जी तापड़िया का जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु हमे अर्थसहयोग किया। इस कार्यक्रम में MP नरेशजी म्हसके ,MLA संजय जी केलकर,MLC निरंजन जी डावखरे, नगरसेवक भरत जी चह्वन मौजूद रहे। हम धन्यवाद ज्ञापित करते है महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री मधुसूदन जी गांधी और कोंकण क्षेत्र से उपाध्यक्ष श्री दिनेश जी सोमानी का जिन्होंने अपनी गौरवमय उपस्थिति इस कार्यक्रम में दी । हम महिला समिति, युवा समिति एव युवती समिति के द्वारा दिए गए पूर्ण सहयोग के लिए उनको धन्यवाद ज्ञापित करते है।                  🙏विनीत 🙏 थाना माहेश्वरी मंडल,थाने सीए कमलेश साबू- अध्यक्ष सीए विनोद जाखोटिया- सचिव

रक्तदान शिविर

Thana Maheshwari Mandal ki New Karyakarni 2025-2028 ka Shapath grahan samaaroh (शपथ ग्रहण समारोह )

Thana Maheshwari Mandal ki New Karyakarni 2025-2028 ka Gathan (गठन )